How to Unlock Bootloader on Samsung Device || Bootloader Unlock Samsung
Hey Guys, स्वागत है आपका एक और नई Post How to Unlock Bootloader on Samsung Device || Bootloader Unlock Samsung में।

गाइस अगर आप भी चाहते है अपने फ़ोन को Root करना या Custom Rom Flash करना या तो और भी कुछ ऐसा ही काम आप अपने फ़ोन में करना चाहते हैं तो आपको पता ही होगा इन सबके लिए हमें पहले अपने फ़ोन का Bootloader Unlock करना जरुरी होता है। आज की इस Post में हम जानेंगे की कैसे हम बहुत ही आसानी से Step by step अपने Samsung Phone के Bootloader को Unlock कर सकते हैं। तो चलिए गाइस Post को पढ़ लेते हैं।
Instructions Before Unlocking Bootloader :-
पहली सावधानी ये की आपको अपने फ़ोन के पुरे डाटा का बैकअप ले लेना है क्योंकि Bootloader Unlock Process से आपका Full Data Erase हो जाएगा। तो उचित यही है की आप PC , Pendrive, Hard drive, Memory, Cell phone, Telephone जहां भी बना पाये Backup बना लें। दूसरी सावधानी ये की आपको Data Cable Original यूज़ करनी है। अगर फ़ोन के साथ वाली नहीं है तो फिर आपको दूसरी यूज कर लेनी है लेकिन वो अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए । मतलब कहीं बीच में Disconnect न हो जाए।
How to Unlock Bootloader on Samsung Galaxy f62 and Other Samsung Devices :-
First Step :-
पहली स्टेप में हमें अपने फ़ोन के Developer Options में कुछ सेटिंग्स करनी है। इसके लिए सबसे पहले तो हमें अपने फ़ोन में Developer mode को on करना है । इसके लिए हमें जाना है अपने फ़ोन के About में और ये जो Built no. है इनपर हमें Continuesly 7 Times Tap करना है इससे Developer mode on हो जाएगा।

On होते ही ये हमें मिलेगा About phone के नीचे तो हमें सिम्पली इसे Open करना है और 2 चीजें On करनी हैं एक तो OEM Unlocking और दूसरा USB Debugging . दोनों Options पास-पास ही हैं, हम बहुत आसानी से इन्हें On कर सकते हैं।


पासवर्ड अगर Required हो तो हमें फ़ोन की Main Lockscreen के पासवर्ड डाल देने हैं।

Second Step to Unlock Bootloader on Samsung :-
अब दूसरी स्टेप में हमें अपने फ़ोन को Device Unlock Mode में लाना है। इसके लिए हमें अपने फ़ोन को पहले तो पावर ऑफ कर देना है।

पावर ऑफ करने के बाद हमें अपने फ़ोन के दोनों Volume Buttons और USB Cable जोकि हमारे PC से Connected है उसे साथ लगानी है। मैं भी दोनों Volume Buttons को Press करके Usb cable लगा देता हूँ।

अब जैसा की आप देख सकते हैं कुछ इस प्रकार का Interface हमारे फ़ोन में ओपन हो गया है। अब हमें Device unlock mode को ओपन करना हैं इसलिए अपने फ़ोन के Volume Up वाले बटन को कुछ सेकण्ड्स के लिए Long Press करना है।

अब जैसा की गाइस आप यहाँ देख सकते हैं। हमारा फ़ोन, Device Unlock Mode में आ गया है । अब यहाँ हमें Bootloader Unlock करने के लिए Volume up Button को एक बार प्रेस करना है।

यहाँ एक Warning भी लिखी हुई आप देख सकते हैं की डिवाइस की Warranty जा सकती हैं। लेकिन ये हमें पता है इसलिए मैं इसे अनलॉक करने के लिए Volume up बटन प्रेस कर देता हूँ। अब फिर से गाइस यहाँ कुछ ऐसी Warning हमें देखने को मिलती है की इस डिवाइस का बूटलोडर अनलॉक है। तो यही हम भी चाहते थे। यहाँ हमें Power बटन को एक बार प्रेस कर देना है। इससे हमारा Device Erase होगा और फिर Start होने लगेगा।

अब अगर एक और बार Same Warning आती है, तो Continue करने के लिए हमें फिर-से पावर बटन को एक बार प्रेस कर देना है। इतना होने के बाद अब गाइस हमारा फ़ोन कुछ देर में बूट हो जाएगा। तो हमें सिम्पली थोड़ा वेट कर लेना हैं।

तो जैसा की आप देख सकते हैं हमारा डिवाइस फ्रेश Boot हो गया है।

Third Step to Unlock Bootloader on Samsung :-
तीसरी स्टेप में हमें अपने फ़ोन का Setup करना हैं । सेटअप बहुत ही Easy है जैसे हम नए फ़ोन का करते हैं ठीक वैसे ही हमें सेटअप कर लेना है। Account Information वगैरह भी अगर आप डालना चाहें तो डाल सकते हैं। अगर बाद में डालना चाहें तो ये भी कर सकते हैं। तो जैसा की गाइस आप देख सकते हैं। हमारा फ़ोन बूट हो गया है।

अब मैं आपको दिखा देता हूँ की हमारे इस Samsung Galaxy F62 का Bootloader Successfully Unlock हो गया है। तो इसके लिए सबसे पहले में Developer Mode को On कर लेता हूँ । तो चलते हैं About phone मैं और डेवलपर mode को On कर लेते हैं।

अब गाइस Developer Mode में यहाँ आप देख सकते हैं, ये जो OEM unlocking का option है, इसे आप देख सकते हैं ये ON है और Grey हो गया है। हम यहाँ से इसे On/Off नहीं कर सकते हैं मतलब हमारे डिवाइस का बूटलोडर अनलॉक है।

तो अब अगर आप अपने डिवाइस को Root करना चाहें या Custom Rom Flash करना चाहें तो कर सकते हैं।
Go to Download Page

इस प्रकार इस Post में बस इतना ही गाइस आशा है आपको पोस्ट पसंद आई होगी।
वीडियो देखें :-
इन्हें भी पढ़ें :-
How to UnRoot Samsung Devices in 2022
SOLVE : ANDROID 11 FILE MANAGER PROBLEM | Android 11 OBB Problem Solved
How to Recover Bricked Xiaomi MI Phone
Unlock Bootloader of Xiaomi MI Phones | Full Guide
Root Xiaomi Redmi Phone | Step by step Tutorial
Best Always on Display app for Android 2021