Samsung Galaxy F62 Review in Hindi | Samsung F62 Full Review with Pros & Cons

Samsung Galaxy F62 Review in Hindi | Samsung F62

Hey Guys,

स्वागत है आपका एक और नई पोस्ट Samsung Galaxy F62 Review in Hindi | Samsung F62 में। गाइस आज की इस पोस्ट में हम करने वाले हैं Unboxing और Full Detailed Review Samsung के #Fullonspeedy फ़ोन Samsung Galaxy F62 का।

मुझे इस Samsung Galaxy F62 फ़ोन को यूज़ करते हुए 30 दिन से ऊपर हो गए हैं तो मेरा इसके साथ क्या कुछ Experience रहा है इस बारे में हम Post में आगे बात करेंगे तो चलिए Guys Post को पढ़ लेते हैं। 

 

Highlights :-

  • Samsung Galaxy F62 Unboxing
  • Samsung Galaxy F62 Box Contents
  • Samsung Galaxy F62 Charger
  • Samsung Galaxy F62 Full Overview
  • Samsung Galaxy F62 Display
  • Samsung Galaxy F62 Performance
  • Samsung Galaxy F62 Gaming Test
  • Samsung Galaxy F62 Fingerprint and Face Unlock Test
  • Samsung Galaxy F62 Camera Test with Samples
  • Samsung Galaxy F62 Portrait Video
  • 32MP vs 20MP Comparison
  • Samsung Galaxy F62 Battery
  • Samsung Galaxy F62 Price in India
  • Samsung Galaxy F62 Pros and Cons
  • Final Words for Samsung Galaxy F62


Samsung Galaxy F62 Unboxing :-

Guys तो ये मैंने फ्लिपकार्ट से मंगाया है और फ्लिपकार्ट से काफी अच्छी Box – Packaging में मुझे ये मिला है। ये फ़ोन F – Series यानि Flipkart Exclusive है। इसमें हमें सैमसंग की A सीरीज़ के फ़ोन के सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। तो अब गाइस हम पहले तो फ़ोन के मैन बॉक्स को बाहर निकाल लेते हैं। 

तो जैसा की हमने बॉक्स को बाहर निकाल लिया है  बॉक्स के Front में Phone का चित्र और Model Galaxy F62 मेंशन किया हुआ मिल जाता है। 

advertisement
Samsung Galaxy F62 Review in Hindi

बॉक्स के Left में भी Model को दिखाया गया है।

Samsung Galaxy F62 Review in Hindi | Samsung

 टॉप में वेरिएंट का स्टीकर लगा हुआ मिल जाता है ये वाला 8GB – 128GB वाला वेरिएंट है इसलिए यहाँ पर ये मेंशन किया हुआ है।

Samsung Galaxy F62 8gb

 बॉटम में Box – Contents और इस डिवाइस की Pricing को दिखाया गया है। अब यहाँ जो Price प्रिंटेड है , वो है 31,999  . वैसे मैंने इसे इतने में नहीं ख़रीदा है। मैंने ऑफर में इसे Buy किया था तो मैंने कितने में ख़रीदा है ये हम आगे देखेंगे। 

Samsung Galaxy F62 Review | Samsung F62

 अब चलिए इस वाले Box को ओपन करके फ़ोन को बाहर निकलते हैं।

 Samsung Galaxy F62 new

तो box को हमने Open कर लिया है लेकिन लेकिन लेकिन। .. हम अभी फ़ोन को नहीं निकालेंगे . पहले हम ये देखेंगे की प्यार वाले खत कहाँ है।  

तो हां ये हमें बॉक्स के ढक्कन में देखने को मिलते हैं। यहाँ हमारे डिवाइस का Sim ejector Tool है और ये रहे खत। काफी सारे हैं इन्हें मैं बाद में अकेले में पढूंगा। 

 Samsung Galaxy F62 documentation

तो गाइस अब निकालते हैं फ़ोन को।  तो Wow यार।  मानना पड़ेगा भई Samsung को फ़ोन का बैक प्लास्टिक का ही है लेकिन फिर भी Glass जैसी चमक देखने को मिल रही है। 

advertisement
Samsung Galaxy F62 Green

 बहुत देर हो गई फ़ोन को रख देते हैं।  नया फ़ोन है भई अभी थोड़ी देर हाथ नहीं लगाना।  गन्दा हो गया तो 🙂

Samsung Galaxy F62 a Full on speedy phone

Samsung Galaxy F62 Charger :-

    अब charger की बात कर लेते हैं। तो चार्जर में हमें USB पोर्ट की जगह  ये Type C पोर्ट देखने को मिलता है। 

 Samsung Galaxy F62 charger

केबल भी Type C to Type C हमें देखने को मिलती है। 

 Samsung Galaxy F62 type c to type c cabel

चार्जर के Power की बात करें तो ये 25 वाट का Super Fast Charger हमें देखने को मिल जाता है। वैसे जिस प्रकार Fast Charges के बीच कॉम्पिटिशन चल रहा है उस हिसाब से तो ये पीछे चल रहा है। I think Fast charger सबसे पहले 9 वाट का आया था।  फिर 15 , 18 ,25 ,30 33 , 55 , 65 ,160 ऐसे करते करते आज 200 वाट का फ़ास्ट चार्जर आज मार्केट में आ गया है। ये वाला 8-9 Minutes में 4000 mah की बैटरी वाले फ़ोन को Almost Full Charge कर सकता है। 

 Samsung Galaxy F62 charger rating

कुछ समय बाद लगता है चार्जेर्स की जरुरत की नहीं पड़ने वाली है केवल 2 Wires आएंगे साथ में , जिन्हे फ़ोन में लगाओ और फिर डायरेक्ट बोर्ड में और बस । फिर क्या Maggi बनने से पहले ही हमारा फ़ोन Full Charge.. 🙂

मुझे तो उस दिन का बेसब्री से इंतजार है।  आपको है या नहीं ये मुझे आप कमेंट करके बता सकते हैं। 

Samsung Galaxy F62 Full Overview :-

फ़ोन की लेफ्ट साइड में हमें एक सिम ट्रे मिल जाती है और ये Dedicated है। 

 Galaxy F62 sim slot

राइट साइड में वॉल्यूम बटन्स और Side – Mounted Finger Print Scanner देखने को मिल जाता है।  

samsung galaxy f62 fingerprint scanner

  Top में Noise cancellation के लिए Secondary Microphone देखने को मिल जाता है। 

 galaxy f62 secondary microphone

बॉटम में 3.5 MM Headphone jack , Type C पोर्ट , Main माइक्रोफोन और स्पीकर देखने को मिल जाता है।

samsung f62 headphone jack

अब डिवाइस के Front में  हमें Earpiece, Selfie Camera और Display हां डिस्प्ले भी 🙂 देखने को मिल जाती है। ये कैसे क्या हैं ये हम सेटअप के बाद देखेंगे। 

 f62 punch hole display

अब  गाइस फटाफट से डिवाइस का सेटअप कर लेते हैं। 

how to setup samsung device

Samsung Galaxy F62 Display :-

तो गाइस डिवाइस का सेटअप कम्पलीट हो गया है और डिस्प्ले यार आप देख सकते हैं शानदार लग रही है। तो डिस्प्ले इस Samsung F62 phone की 6.7 inches की Full HD + Resolution वाली Super Amoled है। और ये HDR 10 को सपोर्ट करती है। तो डिस्प्ले यार मस्त है। इसमें जो है हम You Tube पर 4k HDR पर भी आराम से वीडियो प्ले कर सकते हैं।

advertisement
samsung galaxy f62 display

    अब एक बात रहती है की Super Amoled Panel वाले कुछ Devices जैसे M21 , F41 ,M30 में डिस्प्ले में जो Red कलर है वो एक्यूरेट दिखाई नहीं देता है वो गहरा ऑरेंज दिखाई देता है। लेकिन इस वाले डिवाइस में Red , Red ही दिखाई देता है। और जो बाकी कलर्स है वो भी Vibrant और Accurate है तो ये काफी अच्छी बात है। कलर्स के मामले में यार इसकी डिस्प्ले से कोई शिकायत नहीं है। 

samsung galaxy f62 always on display

 

Samsung Galaxy F62 Performance :-

अब गाइस अगर परफॉरमेंस की बात करें तो इस डिवाइस में हमें सैमसंग का ही Exynos 9825 चिपसेट देखने को मिल जाता है जोकि एक फ्लैगशिप चिपसेट है। और इसमें हमें 2.73 Ghz तक की क्लॉकस्पीड देखने को मिल जाती है। 

 samsung galaxy f62 performance

वैसे प्रोसेसर फ्लैगशिप है और फ़ोन Midrange है इसलिए परफॉमेन्स फ्लैगशिप जैसी हमें देखने को नहीं मिलती है लेकिन इस Midrange के हिसाब से Awesome है।

Samsung Galaxy F62 Gaming Test :-

Game-play की बात करें तो इस डिवाइस में Battle Ground Mobile India (BGMI) HDR – Ultra पर Support कर जाता है लेकिन इस सेटिंग पर हमें गेम में थोड़ा-बहुत लेग देखने को मिलता है।

 samsug galaxy f62 gaming test

अगर हम इस गेम को HDR – High तक प्ले करते हैं तो हमें काफी अच्छी Performance देखने को मिलती है।

 Heating issue की बात करें तो हां उतना ज्यादा नहीं हो रहा है होते हैं न कुछ डिवाइस तो जैसे लाल हो जाते हैं वैसा ये नहीं होता है। थोड़ा बहुत होता है जोकि नार्मल है। 

BGMI test in samsung galaxy f62

Samsung Galaxy F62 Camera :-

अब बात करते हैं कैमरा डिपार्टमेंट की। 

galaxy f62 camera review

Back Cameras :-

जी हां तो फ़ोन के बैक में हमें Quad Camera Setup देखने को मिल जाता है। इनमें मैन कैमरे का रेसोलुशन 64 मैगपिक्सेल्स का है। Ultra wide वाला लेंस 12 Megapixel का है। और 5 -5 Mp के Depth और Macro Sensors देखने को मिल जाते हैं। 

 samsung galaxy f62 camera review

बैक कैमरे की क्वालिटी Guys बहुत शानदार है। आप स्क्रीन पर आई Images को देख सकते हैं ये मैंने इसी Samsung Galaxy F62 Phone के Back कैमरे से कैप्चर की हैं। 

advertisement
samsung galaxy f62 camera samples

ये जो फ़ोन है Highlights और Shadows को काफी अच्छे से मैनेज कर लेता है। जिससे की फोटो एक लेवल में रहती है और Dynamic Range भी काफी अच्छी हमें देखने को मिलती है । 

samsung galaxy f62 sample images

 galaxy f62 camera samples

 वीडियो की अगर हम बात करें तो इस फ़ोन के Back Camera से हम नार्मल मोड और Ultra wide , दोनों में 4k 30 FPS तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। HD और Full HD वीडियो को हम 30 fps तक रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

अब गाइस एक चीज मेरे समझ में नहीं आती , सैमसंग के काफी महंगे फ़ोन्स जैसे A71 में तक हम Full HD वीडियो भी 30 fps तक ही रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

आजकल 10-12 हजार के फ़ोन्स में  भी हमें Full HD के वीडियो के लिए 60 fps का ऑप्शन देखने को मिल जाता है लेकिन पता नहीं सैमसंग के डिवाइस में क्यों नहीं मिलता है। 

Samsung Galaxy F62 Blur/Portrait Video :-

अब एक और Interesting Feature हमें इसके Back कैमरे में देखने को मिलता है।  हम इस फ़ोन के Back कैमरे से Blur/Portrait Video भी शूट कर सकते हैं जोकि बहुत ही अच्छा फीचर है।

samsung galaxy f62 portrait video

Front – Facing Camera :-

अब बात करते हैं इस Galaxy F62  के Front Facing Camera यानी सेल्फी कैमरे की तो ये जो है गाइस इसमें 32 MP Resolution वाला हमें देखने को मिल जाता है। स्क्रीन पर ये Images इसी फ़ोन के Selfie Camera से क्लिक की हुई हैं।

 samsung galaxy f62 front camera samples

 samsung galaxy f62 selfie camera samples

अब अगर गाइस मैं इसकी क्वालिटी की बात करूँ तो यार ये भी वाकई में बहुत अच्छी है लेकिन एक बात में कहना चाहूंगा इस फ़ोन में 32 MP का कैमरा बताया गया है। ठीक है। तो इस हिसाब से ये ज़ूम होने पर Detail Loss नहीं करना चाहिए। चलो तो में आपको कुछ दिखता हूँ। 

अब मैंने लेफ्ट साइड M21 से 20 MP वाले मोड पर क्लिक की हुई इमेज ली है और राइट साइड इस फ़ोन के 32 MP वाले मोड पर क्लिक की गई  इमेज। फर्क आप खुद देखना।

samsung f62 vs m21 camera comparision

 जैसे ही हम इसे ज़ूम करते हैं Right वाली Image Detail Loss करती जाती है। जबकि Left वाली काफी हद तक Details रख पाती है। अगर Quality की बात करें तो वास्तव में राइट वाली ही बेटर है लेकिन , Megapixels के नाम पर कैसे बेवकूफ बनाया जाता है ये चीज में आपको बताना चाह रहा था।

 32mp vs 20mp comparison

वीडियो की अगर बात करें तो इस फ़ोन के फ्रंट कैमरे से हम 4k 30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। Stabilization भी हमें इसके फ्रंट कमरे में हमें देखने को मिल जाती है और ये Full HD तक ये सपोर्ट करती है। 


Samsung Galaxy F62 Fingerprint and Face Unlock :-

अब अगर फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक की  बात करे तो Fingerprint Scanner न तो स्लो है ना एकदम से सुपर फ़ास्ट है। हां फ़ास्ट हम इसे कह सकते हैं। 

Face Unlock भी इसी तरह फ़ास्ट है। लॉकस्क्रीन आते ही फ़ोन अनलॉक हो जाता है।

Samsung Galaxy F62 Battery :-

अब बैटरी की बात करें तो गाइस इस फ़ोन में हमें 5000 नहीं 6000 नहीं 7000 mAH की जी हां गाइस 7000 mAH की मॉन्स्टर बैटरी देखने को मिल जाती है। एक यही कारण है की ये फ़ोन थोड़ा Thick और Weight में Heavy है।  बैटरी के मामले में अब मैं क्या ही बताऊँ बहुत ज्यादा चल जाती है। मॉडरेट यूज़ पर 2 दिन आराम से निकाल देती है। बस एक बात कहना चाहता हूँ ये बैटरी नहीं बैटरा है।

 samsung galaxy f62 battery life

Samsung Galaxy F62 Pros :-

1. Awesome Display : पहले pros की अगर में बात करू तो वो इसकी डिस्प्ले है। इस 20,000 के सेगमेंट के अंदर ये बहुत शानदार डिस्प्ले है।

samsung galaxy f62 display

2. Monster Battery : बैटरी की बात करें बैटरी भी इसमें बहुत ज्यादा अच्छी देखने को मिल जाती है। 

samsung galaxy f62 bettery

3. Flagship Processor : प्रोसेसर भी गाइस इस सेगमेंट में लाजवाब है Samsung Note 10 plus वाला प्रोसेसर इस प्राइस में मिल रहा है , तो यार ये बहुत ही अच्छी बात है।

samsung galaxy f62 processor details

4. Super Cameras : कैमरे भी गाइस प्राइस के हिसाब से काफी ज्यादा अच्छे हैं। क्वालिटी जो है एकदम गजब की आती है। 

samsung galaxy f62 camera review


Samsung Galaxy F62 Cons :-

1. No In Display Fingerprint : गाइस इस फ़ोन में हमें फिंगरप्रिंट स्कैनर साइड माउंटेड मिलता है। आजकल In – Display Fingerprint का जमाना चल रहा है और काफी फ़ोन्स में ये हमें 15 हजार से भी नीचे के फ़ोन्स में देखने को मिल रहा है। तो ये चीज इसमें भी हो सकती थी। 

samsung galaxy f62 cons

2. Thickness & Weight :  हां तो अब इसकी थिकनेस और हेविनेस  बात करें तो ये थोड़ी ज्यादा है। बड़ी बैटरी होने के कारण इस Samsung Galaxy F62 का Weight 212 Grams है जोकि काफी ज्यादा है। 

advertisement
samsung galaxy f62 thickness and weight

3. No Stereo : गाइस इस फ़ोन का स्पीकर काफी लाउड है लेकिन आजकल Stereo Speakers फ़ोन्स में आने लगे हैं तो इसमें भी होता तो अच्छा होता। 

samsung galaxy f62 disadvantages

4. Normal Refresh Rate : गाइस ये वाली Cons इसकी डिस्प्ले को लेकर है। डिस्प्ले को एक बार हमने Pros में लिया अब Cons में ले लेते हैं। तो गाइस इस फ़ोन की डिस्प्ले में हमें नार्मल रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है। आजकल वैसे नोर्मल्ली 120Hz की डिस्प्ले हमें  फ़ोन्स में देखने को मिल रही हैं। इसमें 90Hz भी नहीं है तो ये अच्छी बात नहीं है।

samsung galaxy f62 display refresh rate


Samsung Galaxy F62 Price :-

अब गाइस प्राइसिंग की बात करें तो ये फ़ोन 2 वैरिएंट्स में आता है एक 6gb 128gb और दूसरा 8gb 128gb . 6gb 128gb वाले वेरिएंट की प्राइसिंग अभी 23,999 हैं और 8gb – 128gb वाले वैरिएंट की 25,999 यानी 26 हजार है। 

samsung galaxy f62 price in india

अब जैसा की मैंने आपको बताया है की मैंने इसे ऑफर में Buy किया था तो मुझे जो है ये 8gb – 128gb वाला Variant 20,000 में पड़ा है। तो उस टाइम 6,000 रूपये ऑफ हुए। 

गाइस अगर आप इस फ़ोन को Online खरीदना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक की सहायता से आप इसे Amazon से Buy कर सकते हैं। 



Samsung Galaxy F62 Final Review :-

 अब गाइस लास्ट में मैं यही कहना चाहूंगा की अगर आप सोच रहे हैं कोई अच्छा सा Branded Phone लेना और आपका बजट है अच्छा सा तो आप 6gb 128gb वाले वेरिएंट को Consider कर सकते हैं।

samsung fullon speedy phone

अब अगर ऑफर हो और 8gb वाले Phone की प्राइसिंग भले 20 नहीं 21K -22K तक भी हो जायें और 6gb वाले की 19K -20K तक तो फिर तो आप इनमें से किसी भी फ़ोन को भी आँख बंद करके खरीद सकते हैं …

मजाक कर रहा हूँ। आँखे खोलकर खरीदना पता चले इसकी जगह दूसरा खरीद लो 🙂

 

इस प्रकार इस Post Samsung Galaxy F62 Review in Hindi | Samsung F62 में हमने सैमसंग गैलेक्सी F62 की Unboxing की और साथ ही Detailed Review भी किया। तो आज की इस पोस्ट में बस इतना ही गाइस आशा है आपको पोस्ट पसंद आई होगी। 

इन्हें भी पढ़ें : 


वीडियो देखें : –

Leave a Comment