How to Unlock Vivo Phone Pattern Lock if Forgotten | Vivo Mobile ka Lock kaise kholte hain ?

Hey Guys, स्वागत है आपका एक और नई पोस्ट How to Unlock Vivo Phone Pattern Lock if Forgotten | Vivo Mobile ka Lock kaise kholte hain ? में।
गाइस अगर आप भी वीवो का फ़ोन यूज़ करते हैं और अपने फ़ोन की लॉक भूल गए हैं , फ़ोन में नेट भी बंद है और अब आप जो है अपने फ़ोन को अनलॉक नहीं कर पा रहे हैं तो ये पोस्ट How to Unlock Vivo Phone Pattern Lock if Forgotten | Vivo Mobile ka Lock kaise kholte hain ? | Vivo Hard Reset आप ही के लिए तो है।
आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे की कैसे हम Step By Step बहुत ही आसानी से अपने वीवो के फ़ोन ; नहीं – नहीं सिर्फ वीवो ही नहीं और भी कंपनियों के फोन्स को अनलॉक कर सकते हैं।
तो चलिए गाइस पोस्ट को पढ़ लेते हैं …
Highlights :-
-
How to Unlock Vivo Phone Pattern Lock if Forgotton ?
-
Vivo phone ka Lock kaise Tode ?
-
Hard Reset VIVO Phone if Forgot Password ?
-
How to Turn on Internet in Locked Android Phone ?
-
Bypass Pattern Lock after Factory Reset
-
Vivo Set up Your Phone
सबसे पहले गाइस प्रॉब्लम को देख लेते हैं…
Problem :-
जैसा की आप देख सकते हैं ये वाला डिवाइस लॉक है और इसके पासवर्ड मुझे याद नहीं है।
अब अगर में इसे Recovery Mode में लेजाकर Hard Reset करने की कोशिश करता हूँ तो भी ये नहीं हो पाता है , क्योंकि यहाँ भी हमें लॉक के पासवर्ड डालने रहते हैं और ये हमें याद तो है ही नहीं।
अब गाइस हमारे डिवाइस में डाटा भी ON नहीं है आप देख सकते हैं और हम इसे भी यहाँ से बिना पासवर्ड के ON नहीं कर पा रहे हैं।
तो अब हम देख लेते हैं की इस डिवाइस को कैसे अनलॉक करना है।
Step 1: Resetting Vivo Phone
गाइस पहली स्टेप में हमें अपने Vivo के फ़ोन को रिसेट करना है।
इसके लिए हमें अपने फ़ोन में या तो PC में ब्राउज़र को ओपन करके Find My Device सर्च करना है और उसके बाद पहली वाली साइट को ओपन कर लेना है। वैसे इसका app भी आता है जिसे आप फ़ोन में Install कर सकते हैं ,उसमे भी हमें Easy इंटरफ़ेस ही देखने को मिलता है। App को डाउनलोड आप नीचे दी गई लिंक से कर सकते हैं।
Go to Download Page
अब गाइस हमें उस गूगल अकाउंट को यहाँ लॉगिन करना है जो की हमारे फ़ोन में Signin किया हुआ है।
मैं भी अपने ID Password डालकर Account को लॉगिन कर लेता हूँ।

अब यहाँ हमें इसे Location Access करने की परमिशन दे देनी है।
अब गाइस आप यहाँ देख सकते हैं हमारा डिवाइस यहाँ शो होने लगा है। यहाँ पर वो सारे डिवाइस शो होने लगते हैं जिनमें Same Google Account लॉगिन किया हुआ रहता है।
गाइस ये वाली Method वही है, जिसे हम फ़ोन खो जाने पर यूज़ करते हैं। इसकी मदद से हम फ़ोन की लोकेशन को चेक कर सकते हैं , उसे रिंग करके Find कर सकते हैं, उसे Secure कर सकते हैं और उसकी लॉकस्क्रीन पर मेसेज और Contact Information छोड़ सकते हैं , साथ ही अगर चाहें तो अपने फ़ोन को Reset भी कर सकते हैं।
यहाँ न तो डिवाइस पर रिंग जा रही है न ही लोकेशन वगैरह कुछ भी शो नहीं हो रही है क्योंकि हमारा डिवाइस कनेक्ट नहीं हो पा रहा है और ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हमारे डिवाइस में डाटा कनेक्शन ऑफ है।
अब हमें अपने डिवाइस को रिसेट करना है रिसेट करने के लिए हमें इस Erase Device के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
क्लिक करने के बाद हमें अपनी Identity को Prove करने के लिए एक और बार पासवर्ड डालने हैं और फिर Next कर देना है।
नेक्स्ट करते ही Erase का ऑप्शन देखने को मिल जाता है। हमें इस पर क्लिक कर देना है।
अब हमारा ये काम तो हो गया अब चलते हैं दूसरी स्टेप पर।
Step 2 : Turn on Internet in Switched off Vivo Phone
दूसरी स्टेप में हमें अपने डिवाइस में इंटरनेट ON करना है।
इसके लिए गाइस हमें पहले तो अपने फ़ोन में अभी जो सिम्स हैं उन्हें निकाल देना है।
इसके बाद दूसरी सिम लगानी है किसी Other कंपनी की। ये हम जैसे ही लगाएंगे हमारे फ़ोन में इंटरनेट ऑटोमेटिक On हो जाएगा। On होते ही हमारा डिवाइस रिंग करेगा और फिर रिसेट होना स्टार्ट हो जाएगा।
रिसेट होने में इसे 4 – 5 मिनट का टाइम लगता है फिर हमारा डिवाइस स्टार्ट हो जाता है।
Step 3: Setup your Vivo Device
तीसरी स्टेप में हमें अपने डिवाइस का सेटअप करना है।
सेटअप बहुत इजी होता है , लेकिन एक जगह हमें थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि वहां फिर से हमारे पुराने वाले पासवर्ड्स डालने रहते हैं। और एक दूसरा ऑप्शन भी हमें मिलता है। तो चलिए जल्दी से सेटअप देख लेते हैं।
तो यहाँ हमें लैंग्वेज सेलेक्ट करनी है।
फिर अपनी कंट्री सेलेक्ट करनी है
अब इस एग्रीमेंट को Agree कर लेना है।
अब यहाँ अपने फ़ोन को Wifi से कनेक्ट करना है और ये जरुरी है इसलिए आपको इसे स्किप नहीं करना है।
Wifi को कनेक्ट करने के बाद अब यहाँ हमारे पास 2 ऑप्शन्स हैं। अगर हम Previous Data को जोकि हमारे अकाउंट में Sync है उसे अपने फ़ोन में कॉपी करना चाहते हैं तो यहाँ हमें नेक्स्ट कर देना है , मैं कॉपी नहीं करना चाहता हूँ इसलिए Don’t Copy पर क्लिक कर देता हूँ।
अब इस वाले पेज में हमें पिछले पैटर्न डालने हैं जोकि हमें पता नहीं है। लेकिन यहाँ हमें एक और ऑप्शन देखने को मिल रहा है।
अगर हम उस Gmail को इसमें एंटर कर देते हैं जोकि इसमें पहले लॉगिन थी तो हमें पैटर्न डालने की जरुरत नहीं पड़ेगी। हमें Gmail और पासवर्ड याद हैं इसलिए में इस Use My Google Account Instead वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देता हूँ।
अब यहाँ में अपनी Gmail Id और पासवर्ड एंटर करके Sign in कर लेता हूँ।
यहाँ हमसे पूछा जा रहा है की क्या आप इस वाले गूगल अकाउंट को ही इसमें लॉगिन करना चाहते हैं या दूसरे अकाउंट को। मैं इसे ही Sign in करना चाहता हूँ इसलिए Add Previous Account पर क्लिक कर देता हूँ ।
अब इसे हमें एक्सेप्ट कर लेना है और फिर फटाफट से सेटअप कर लेना है।
अब जैसा की दोस्तों आप देख सकते हैं हमारे डिवाइस का सेटअप कम्पलीट हो गया है और जो हमारा फ़ोन है ये भी अब अनलॉक है।
इन्हें भी पढ़ें :
- Top 10 Best Live Wallpapers for Xiaomi Mi Phone 2021 | Free Download
- Unlock Bootloader of Xiaomi MI Phones | Step by Step Full Guide
- How to Recover Bricked Xiaomi MI | Step by Step Unbrick any Xiaomi Phone
- Easily Root Xiaomi Redmi Phone | Step by step Full Tutorial
- Solve Activate This Device Mi Account Problem
- How to Revert Back to MIUI from any Custom Rom in Redmi k20 pro & Other Xiaomi Devices
इस प्रकार इस Post How to Unlock Vivo Phone Pattern Lock if Forgotten | Vivo Mobile ka Lock kaise kholte hain ? | Vivo Hard Reset में हमने Hard Reset करके अपने VIVO के फ़ोन में से Pattern Lock को Remove कर अपने फ़ोन को Successfully Unlock किया।
तो आज की इस पोस्ट में बस इतना ही गाइस आशा है पोस्ट आपके लिए Helpful रही होगी।