How to Setup Amazon Echo Dot 3rd Gen & 4th Gen (Alexa) || Step by Step Full Guide in HINDI
Hey Guys,
स्वागत है आपका एक और नई Post में।
दोस्तों आज की इस पोस्ट How to Setup Amazon Echo Dot 3rd Gen & 4th Gen (Alexa) || Step by Step Full Guide in HINDI में हम देखेंगे की कैसे हम Step by Step Amazon Echo Dot 3rd जनरेशन , Echo Dot 4th जनरेशन और किसी भी Echo डिवाइस का सेटअप कर सकते हैं।
दोस्तों वैसे Echo dot 3rd , 4th और बाकि सभी का सेटअप Same तरीके से ही होता है , इस पोस्ट में हम Echo Dot 4th with Clock का सेटअप करेंगे।
How to Setup Amazon Echo Dot :
अब दोस्तों कर लेते है इसे ON.
इसके लिए दोस्तों पहले इसे पावर देनी पड़ेगी। मैंने एडाप्टर को बोर्ड में लगा दिया है अब मैं इसकी पिन को अलेक्सा के पोर्ट में लगा देता हूँ।
लगाने के बाद हमें कुछ सेकण्ड्स Wait करना है। कुछ ही सेकण्ड्स में रिंग लाइट on हो जाएगी। और फिर अलेक्सा सेटअप के लिए रेडी हो जाएगी।
इसके लिए अब दोस्तों पहले हमें अपने फ़ोन में अलेक्सा app डाउनलोड कर लेना है।
डाउनलोड करने के बाद दोस्तों आपको पता ही है , हर बार की तरह app को ओपन कर लेना है।
Open करने के बाद दोस्तों हमें अपना amazon अकॉउंट डालकर Sign in कर लेना है।
और हां दोस्तों एक और बात। यहाँ कन्फर्मेशन के लिए हमारे अमेज़न पर 1 नोटिफिकेशन आता है और वहां से कन्फर्म करने के बाद ही यहाँ अकाउंट Sign In होता है । इसलिए इससे पहले आपको अमेज़न App को भी अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर लेना है।
sign in successfully हो जाने के बाद हमें ये जो बॉटम राइट में Menu है , इसपर क्लिक करना है फिर दोस्तों हमें ये जो फर्स्ट में Add a device है इसपर क्लिक करना है।
अब दोस्तों हम अलेक्सा को एक बार देख लेना है की उसमे रिंग लाइट का कलर ऑरेंज है या नहीं। अगर नहीं है तो हमें ये जो एक्शन वाला बटन है इसे 5 -6 सेकंड के लिए लॉन्ग प्रेस करना है इससे ये सेटअप मोड में आ जाएगी और इस मोड में आते ही रिंग लाइट ऑरेंज हो जाएगी।
ये करने के बाद अब यहाँ हमें अपना डिवाइस की केटेगरी सिलेक्ट करनी है। हमारा डिवाइस amazon echo की केटेगरी में आता है इसलिए हम इसपर क्लिक कर देते हैं।
अब यहाँ हमें अपना डिवाइस सिलेक्ट करना है। हमारा डिवाइस echo डॉट है इसलिए में इसे सिलेक्ट कर लेता हूँ।
यहाँ दोस्तों ये पूछ रहा है की क्या हमारा डिवाइस Setup mode में है ?
हमारा डिवाइस Setup mode में है इसलिए मैं यहाँ YES कर देता हूँ।
यस करते ही हमारा डिवाइस search होकर यहाँ आ जाएगा।अब हमें इसे सिलेक्ट कर लेना है।
Select करते ही wifi की searching start हो जाएगी। हमें उस wifi को select कर लेना है जिससे हम अलेक्सा को कनेक्ट करना चाहते हैं।
अगर Wifi में password हो तो वो भी हमें एंटर कर देने हैं। और दोस्तों एक और बात की wifi को हम बाद में भी चेंज कर सकते है और अगर हम चाहे तो हमारे इसी फ़ोन के हॉटस्पॉट से भी अलेक्सा को कनेक्ट कर सकते हैं , इसमें भी कोई issue नहीं होता है।
अब यहाँ जैसा की दोस्तों आप देख सकते हैं हमारा echo डिवाइस सक्सेस्स्फुल्ली कनेक्ट हो गया है।
अब दोस्तों हमें Simply Continue – Continue कर देना है।
अब यहाँ हमें रूम सिलेक्ट करना है जिस भी रूम में हमने अलेक्सा को रखा हुआ है , मैंने इसे bedroom में रख रखा है इलसिए में यहाँ bedroom सिलेक्ट कर लेता हूँ।
अब यहाँ हमें अलेक्सा को अपना Address बता देना है ताकि ये मौसम वगैरह ठीक से बता सके।
अब जैसा की दोस्तों आप देख सकते हैं। सेटअप कम्पलीट हो गया है।
दोस्तों अभी हम अलेक्सा से कुछ भी हिंदी में भी पूछते हैं , तो ये इंग्लिश में जवाब देती है।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अलेक्सा की डिफ़ॉल्ट लैंग्वेज अभी English सेट है।
तो हम चलिए लैंग्वेज को चेंज कर लेते हैं।
How to Change Alexa Language to Hindi :
इसके लिए दोस्तों हमें app में Device settings में जाकर Echo Dot की सेटिंग्स में आ जाना है।
यहाँ आने पर नीचे की और स्क्रॉल करते ही लैंग्वेज का ऑप्शन हमें मिल जाएगा हमें इसपर क्लिक कर देना है और यहाँ से Hindi / English Select कर लेना है। ताकि हम अगर हिंदी में पूछे तो हिंदी में जवाब आये और अगर इंग्लिश में पूछे तो इंग्लिश में जवाब आये।
जैसा की दोस्तों हमने language properly सिलेक्ट करली है।
अब चलिए दोस्तों देख लेते हैं की अलेक्सा App में हमें कौन – कौनसी जरुरी सेटिंग्स मिल जाती है।
What are All Settings in Alexa app :
इसके लिए पहले हम चलते हैं , App के मेनू में और अब ये जो सेटिंग्स है हमें इसे ओपन कर लेना है। इसके बाद दोस्तों हमें इस Device settings में आ जाना है।
अब दोस्तों हमें echo dot device पर क्लिक करना है।
यहाँ दोस्तों ये जो ऑडियो ह यहाँ से हम वॉल्यूम को कम ज्यादा कर सकते हैं।
ये जो ऑडियो सेटिंग्स है यहाँ से हम इक्वलाइजर सेट कर सकते हैं।
दोस्तों अगर हम इसकी LED डिस्प्ले को Customise करना चाहते है तो।यहाँ इस LED डिस्प्ले वाली सेटिंग्स की हेल्प से कर सकते हैं।
ब्राइटनेस को हम इस बार की हेल्प से कम ज्यादा कर सकते है। अब अगर हमें Brightness को ऐसे सेट करना है की ये रौशनी के हिसाब से Automatic कम ज्यादा होती रहे तो ये हम इस adaptive brightness के option को enable करके कर सकते हैं।
क्लॉक भी हम इस ऑप्शन की मदद से 24 H की कर सकते हैं।
अब दोस्तों Tap gesture का हमें बहुत ही कूल फीचर मिल जाता है। जब भी दोस्तों अलार्म बजता है तो हम अलेक्सा के ऊपर एक्शन बटन के पीछे Tap करके अलार्म को Snoose कर सकते हैं।
तो जो मेरे जैसे है 1 बार अलार्म बजने पर नहीं उठते है और बार बार अलार्म को स्नूज़ करते है उनके लिए तो ये बहुत ही जरुरी फीचर है।
अब साउंड्स के अंदर भी दोस्तों हमें काफी सारे फीचर्स जैसे , notification , कॉल और अलार्म वगैरह मिल जाते हैं।
Do Not Disturb का फीचर भी दोस्तों हमें मिल जाता है जिसमें schedule का ऑप्शन भी दिया गया है।
Wake Word भी Alexa , Amazon , Computer और Echo ऐसे 4 मिल जाते है जिससे की हम इसे Voice Commands के द्वारा Wake कर सकते हैं।
अब ये एक follow up mode मिल जाता है जिससे की अलेक्सा हमसे Continuesly बात कर सकती है।
दोस्तों इस प्रकार इस पोस्ट में हमने जाना How to Setup Amazon Echo Dot , How to Change Alexa Language to Hindi और What are All Settings in Alexa app .
तो आज की इस पोस्ट How to Setup Amazon Echo Dot 3rd Gen & 4th Gen (Alexa) || Step by Step Full Guide in HINDI में बस इतना ही दोस्तों आशा है आपको पोस्ट Helpful लगी होगी।
इन्हें भी पढ़ें :
-
How to Unlock Bootloader of Xiaomi MI Phones | Step by Step Full Guide
-
How to Recover Bricked Xiaomi MI | Step by Step Unbrick any Xiaomi Phone
-
How to Revert Back to MIUI from any Custom Rom in Redmi k20 pro & Other Xiaomi Devices
वीडियो देखें :